अमेरिका ने चीन को बताया रूस से ज्यादा खतरनाक

बीजिंग, एजेंसी : अमेरिकी रक्षा विभाग की वेबसाइट ने चीन को रूस से ज्यादा खतरनाक बताया है। इसके साथ ही वेबसाइट में दुनिया के शक्ति संतुलन में हो रहे परिवर्तन को लेकर भी चिंता व्यक्त की गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त वेबसाइट पर अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क ग्रैफ के हवाले से बताया गया है कि वर्तमान समय में अमेरिका शक्ति प्रतियोगिता के नये दौर का सामना कर रहा है। आज का युग शक्ति प्रतियोगिता का युग है। इस लेख में यह भी कहा गया है कि अमेरिका के शीर्ष रणनीतिक प्रतियोगी पहले चीन और फिर रूस हैं। यहाँ चीन को एक बड़ी समस्या के रूप में दिखाया गया है।

दूसरी तरफ जानकारी की मानें तो चीन की तरफ से भी इस लेख के संबंध में प्रतिक्रिया दी गयी है। चीन ने कहा है कि अमेरिका शीत युद्ध की मानसिकता से चीन के साथ व्यवहार कर रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा है कि चीन और अमेरिका के संबंधों को सही ढंग से देखने की आवश्यकता है। यूएसए के प्रति चीन की नीति बेहद स्पष्ट एवं सुसंगत है। वांग ने आगे कहा है कि चीन बिना किसी संघर्ष व टकराव के बल्कि आपसी सम्मान और सहयोग के साथ अमेरिका के साथ अपने संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका से शीत युद्ध की मानसिकता को त्यागने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here