ऋतिक रोशन ने 100 बॉलीवुड डांसर्स के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

ऋतिक रोशन

मुंबई : हालिया महामारी के कारण दुनिया थम सी गयी है। कई व्यवसाय सहित मनोरंजन उद्योग भी बंद की मार झेल रहा है। ऐसे इस कठिन समय में अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)उन लोगों की मदद के लिए सबसे आगे रहे हैं, जिन्हें इसकी सख्त जरूरत है। वर्तमान में प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पर रोक लगी हुई है और दिहाड़ी मजदूर व डांसर्स सबसे अधिक प्रभावित हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर बॉस्को से उक्त जानकारी मिलने के बाद ऋतिक रोशन ने उन 100 बॉलीवुड डांसर्स के खातों में पैसा जमा किया है, जिनके साथ वे अतीत में कहीं ना कहीं काम और परफॉर्म कर चुके हैं। बॉलीवुड गानों के डांसर कॉर्डिनेटर राज सुरानी ने इस बार में जानकारी देते हुए बताया है कि ऋतिक रोशन ने इस कठिन समय में 100 डांसर्स की सहायता की है। उनमें से कई अपने गांव लौट चुके हैं, जबकि कुछ को किराए का भुगतान करने में मुश्किल हो रही है।

वहीं एक डांसर का परिवार कोविड-19 (Covid-19) के लिए पॉजिटिव पाया गया है। ऐसे में इन सभी के लिए ऋतिक रोशन की मदद बहुत ही महत्वपूर्ण समय पर आई है। कोविड संकट के दौरान ऋतिक के इस समर्थन के लिए सभी डांसर्स उन्हें धन्यवाद भी दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here