दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बने मुकेश अंबानी

Top-10 की सूची में अकेले एशियाई कारोबारी भी मुकेश

मुंबई : बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स द्वारा जारी की गयी सूची के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 5वें सबसे अमीर शख्स बन गये हैं। उन्होंने अमेरिकी निवेशक वॉरेन बफे को भी पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं टॉप-10 की सूची में भी मुकेश एशिया से इकलौते कारोबारी हैं। बताया गया है कि उनके पास 75 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति है। बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुँच गये। कंपनी के शेयरों ने पहली बार 2010 रुपए का लेवल टच किया। इससे कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 12.70 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

फोर्ब्स के मुताबिक बुधवार को मुकेश अंबानी की नेट वर्थ में 3.2 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। दूसरी तरफ फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस लिस्ट में प्रथम स्थान पर हैं। बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं, उनकी नेट वर्थ 185.8 अरब डॉलर है। बेजोस के बाद बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं। उनकी नेटवर्थ 113.1 अरब डॉलर बतायी गयी है। एलवीएमएच के बोर्नार्ड अर्नोल्ट एंड फैमिली 112.0 अरब डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके बाद चौथे नंबर पर फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग (89.0 अरब डॉलर) हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here