न्यू अलीपुर : किशोरी की रहस्यमयी मौत

कोलकाता : न्यू अलीपुर थाने इलाके में एक किशोरी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र 10 वर्ष बताई गई है। घटना की शुरुआत गत शुक्रवार को हुई थी। जानकारी के अनुसार किशोरी घर की खिड़की के पास बैठी हुई थी। तभी अचानक उसने अजीब सा व्यवहार करना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद धीरे – धीरे किशोरी अपने होश खोने लगी और बेहोश हो गई। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आखिरकार किशोरी की मौत के पीछे क्या कारण था, इसकी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here