फैक्ट्री में गया था लोहा चुराने, सुरक्षा कर्मी ने मारी गोली

कोलकाता : सोमवार तड़के तारातला थाना अन्तर्गत ब्रिटानिया फैक्ट्री के निकट स्थित एक फैक्ट्री में चोरी करने गये चोर की सुरक्षा कर्मी की गोली से मौत हो गयी। मृतक का नाम विश्‍वजीत बोस (35) बताया गया है। वह बेहला का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ड्रग्स का आदि भी बताया गया है। जाँच में पता चला है कि सोमवार सुबह विश्‍वजीत अपने एक साथी के साथ उक्त फैक्ट्री में लोहा चुराने की मंशा से गया था। तभी वहाँ के सुरक्षा कर्मी रमेश चंद्र गुप्ता एवं उसके एक साथी ने दोनों को रोकने की कोशिश की। इसी बीच एक सुरक्षा कर्मी ने चोरों पर गोली चला दी। गोली विश्‍वजीत के दायी पैर पर जा लगी। वहीं दूसरा चोर तुरंत घटनास्थल से फरार हो गया।

इसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने ही घायल अवस्था में विश्‍वजीत को अस्पताल पहुँचाया एवं पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुँची एवं विश्‍वजीत का बयान दर्ज किया। वहीं इसके कुछ देर बाद दोपहर को विश्‍वजीत ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में पुलिस ने सुओ मोटो केस दर्ज किया है, साथ ही मृतक अभियुक्त एवं उसके साथी के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है। मामले की तफ्तीश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here