बंगाल : कोरोना ने तोड़ा संक्रमण के नये मामलों का रिकॉर्ड

24 घंटे में रिकॉर्ड 2,198 नये मामलों की पुष्टि

कोलकाता में 1 दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड 648 नये मामले


कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल में हर गुजरते दिन के साथ कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। संक्रमण के नये मामलों की संख्या रोजाना इसकी गवाही भी दे रहे हैं। शनिवार को यहाँ संक्रमण के 2,198 नये मामलों ने एक दिन में सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 40,209 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 27 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,076 पहुँच गई है।

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार तक 23,539 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में कोविड-19 के 15,594 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

कोलकाता के एक कंटेनमेंट जोन का दृश्य

पश्‍चिम बंगाल के आँकड़ों पर एक नजर (18 जुलाई तक)

नये मामले (18 जुलाई) : 2,198
कुल मामले : 40,209
स्वस्थ्य हुए : 23,539
कुल मौत : 1,076
सक्रिय मामले : 15,594
स्वस्थ्य होने का दर : 58.54%

शनिवार को कुल 13,465 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 6,89,813 पर पहुँच गया है। शनिवार को दर्ज हुए नये मामलों में रिकॉर्ड 648 मामले (कुल 12,682) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 554 (कुल 8,032), हावड़ा में 160 (कुल 4,915) व हुगली में 107 (कुल 1,958) मामलों की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें : महानगर में बढ़ी कंटेनमेंट जोन की संख्या, यहाँ देखें सूची

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here