बिहार : आज से फिर लॉकडाउन शुरू

पटना : अनलॉक के लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में आई तेज़ी को देखते हुए गुरुवार से बिहार में फिर से लॉकडाउन शुरू हो रहा है।
राज्य सरकार फिलहाल कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन को ही मजबूत उपाय की तरह देख रही है। बिहार में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य, जिला, अनुमंडल और ब्लॉक मुख्यालय के अलावा सभी नगर निकायों में यह प्रभावी है।

  1. धार्मिक स्थल रहेंगे बंद
  2. भीड़ जुटने वाले आयोजनों पर 1 महीने रहेगी पाबंदी
  3. बाजार और पार्क में भी लागू होगा लॉकडाउन
  4. बस सेवाएँ भी रहेंगी ठप। केवल जरूरी काम के लिए ही मिलेगी आवागमन की मंजूरी
  5. लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस तैयार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here