यूपी में पत्रकार की हत्या मामले पर बिफरीं ममता, कहा – आवाजों को दबाया जा रहा है

ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिमबंगाल

कोलकाता : गाजियाबाद में पत्रकार व्रिकम जोशी की हत्या के मामले पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर भी कटाक्ष करते हुए लिखा है कि ‘निर्भयी पत्रकार विक्रम जोशी जिनका आज निधन हो गया, मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपनी भाँजी के साथ छेड़छाड़ करने वाले अभियुक्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, इसीलिए उन्हें गोली मार दी गयी। पूरे देश में आज डर का वातावरण तैयार कर दिया गया है। आवाजों को दबाया जा रहा है। मीडियो को भी नहीं बख्शा गया। स्तब्ध हूँ।’ उल्लेखनीय है कि मृतक पत्रकार के परिजनों की ओर से दर्ज की गयी शिकायत में बताया गया था कि उन्होंने गत 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। पुलिस कोई कार्रवाई करती उससे पहले ही विजय नगर इलाके में पत्रकार विक्रम जोशी को घर के पास सोमवार की रात गोली मार दी गयी, जिसके कारण उनकी मौत हो गयी। पुलिस इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here