राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर दिलीप ने तृणमूल को घेरा, फिरहाद ने दिया जवाब

कोलकाता : राज्य में कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने एक बार फिर तृणमूल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज राज्य की जो स्थिति है वह तृणमूल सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम है। राज्य सरकार तो कोरोना संबंधित तथ्य छिपाने में व्यस्त है। चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। कहाँ कितने पॉजीटिव केस आ रहे हैं, मृतकों के शव का क्या किया जा रहा है, इस बारे में राज्य सरकार चुप है। अस्पतालों में बेड्स खाली नहीं है। मरीजों को लौटाया जा रहा है, इन सबका जवाब तृणमूल क्यों नहीं देती।

वहीं राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने दिलीप घोष की बातों पर जवाब देते हुए कहा है कि जिन अस्पतालों में 200 बेड्स हैं वहाँ 210 मरीज तो भर्ती नहीं किये जा सकते। अगर अस्पतालों में बेड्स खाली नहीं हैं तो उन्हें दूसरे अस्पतालों में स्थानान्तरित किया जा रहा है। कहीं भी मरीजों को वापस नहीं लौटाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दिलीप घोष को इतनी ही चिंता है तो वे क्यों लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे? क्यों भाजपा जगह-जगह रैलियाँ निकाल रही हैं? थानों का घेराव हो रहा है। भाजपा लॉकडाउन के नियमों का लगातार उल्लंघन कर रही है।

राज्यपाल पर भी फिरहाद ने साधा निशाना
फिरहार हकीम ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर लोगों को उतनी शिकायत नहीं है जितनी दिलीप घोष व भाजपा नेता के रूप में काम कर रहे राज्यपाल धनखड़ को है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here