आज है सावन का दूसरा सोमवार, महाकाल को करें प्रसन्न

कोलकाता : हिन्दुओं के लिए सावन के महीने का बड़ा महत्व है। इसे श्रावण माह के नाम से भी जाना जाता है। शिव भक्तों के लिए इस महीने की महत्ता का अंदाज़ा उनकी पूजा – अर्चना से लगाया जा सकता है। मान्यता तो यही है कि सावन के महीने में शिवजी की आराधना से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस बार सावन में 5 सोमवार होगा। कल सावन का दूसरा सोमवार है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बार सावन का यह महीना कई शुभ संयोग लेकर आ रहा है। सावन सोमवार जिसे अपने आप में एक महापर्व का दर्जा प्राप्त है, इस बार कई शुभ और अद्भुत संयोगों के साथ मनाया जाएगा। इस बार सावन मास में 11 सर्वार्थसिद्धि, 3 अमृतसिद्धि और 12 दिन के रवियोग बन रहे हैं। साथ ही सबसे खास बात यह है कि इस बार सावन का महीना भी सोमवार को ही शुरू हुआ और इसका समापन भी सोमवार को हो रहा है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार सावन के की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग में हुई है। पहला सोमवार 6 जुलाई को था, वहीं सावन का समापन 3 अगस्त को हो रहा है और उस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here