बंगाल : आज फिर कोरोना ने तोड़ डाले पिछले सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में दर्ज हुए …

कोलकाता में 1 दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड 645 नये मामले

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल में कोरोना हर रोज संक्रमण का नया रिकॉर्ड दर्ज करने लगा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। राज्य सरकार ने सप्ताह में 2 दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा भी की है लेकिन इससे कितना फायदा होगा, यह आने वाले समय में ही पता चलेगा। सोमवार को यहाँ संक्रमण के 2,282 नए मामलों की पुष्टि हुई। यह अभी तक एक दिन में सर्वाधिक मामलों का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 44,769 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 35 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,147 पहुँच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से सोमवार तक 26,418 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है। राज्य में कोविड-19 के 17,204 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

पश्‍चिम बंगाल के आँकड़ों पर एक नजर (20 जुलाई तक)

नये मामले (20 जुलाई) : 2,282
कुल मामले : 44,769
स्वस्थ्य हुए : 26,418
कुल मौत : 1,147
सक्रिय मामले : 17,204
स्वस्थ्य होने का दर : 59.01%

सोमवार को कुल 13,081 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 7,16,365 पर पहुँच गया है। सोमवार को दर्ज हुए नये मामलों में रिकॉर्ड 645 मामले (कुल 13,989) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 574 (कुल 9,150), हावड़ा में 213 (कुल 5,319) व हुगली में 181 (कुल 2,224) मामलों की पुष्टि हुई है।

देश में कोरोना के आँकड़ों पर एक नजर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here