14 घंटे तक घर मे ही पड़ा रहा कोरोना मृतक का शव!

कोलकाता : महानगर स्थित बेकबागान इलाके में एक अमानवीक घटना सामने आई है जहाँ एक कोरोना मृतक का शव 14 घंटे तक घर पर ही पड़ा रहा। मृतक की उम्र 80 वर्ष के आस पास बताई गई है। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही मृतक में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वह होम आइसोलेशन में थे। सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सक द्वारा वृद्ध को मृत घोषित करने के बाद ही परिजनों की तरफ से पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। आरोप है कि पुलिस से इस मामले में कोई सहायता नही मिली। इसके बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को वृद्ध की मौत की जानकारी दी। इसके बाद भी परिजनों का संघर्ष खत्म नही हुआ। आरोप है कि पुलिस व स्वास्थ्य भवन की तरफ से मदद नही मिलने के कारण शव तकरीबन 14 घंटे तक घर पर ही पड़ा रहा। 14 घंटे बाद पुलिस आयी और मृतक के शव को गई। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन के रवैये पर सवालिया निशान लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here