17 घंटे बाद कोरोना संक्रमित महिला के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गई निगम टीम

कोलकाता : कोलकाता नगर निगम के वार्ड नंबर 57 के मुंशी बाजार स्थित बर्मा बिल्डिंग में गुरुवार की सुबह कथित तौर पर एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गयी थी। महिला की उम्र 50 वर्ष के आस-पास बताई गई है। ताज्जुब की बात यह है कि देर रात 10 बजे तक लगभग 12 घंटे बाद तक महिला का शव उसके घर में ही पड़ा हुआ था। मामले के उजागर होने के बाद देर रात करीब 3 बजे कथित तौर पर निगम की टीम मौके पर पहुँची। टीम अपने शव को अंतिम संस्कार के लिए साथ ले गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस दौरान मृतका के परिजनों को नहीं देखा गया।

संबंधित खबर : 12 घंटे से घर में पड़ा है कोरोना संक्रमित का शव!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here