Corona बंगाल : आज फिर टूटा संक्रमण का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2,589 मामलों की पुष्टि

24 घंटे में 48 और ने गंवाई जान, 2,143 लोग हुए स्वस्थ

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Corona) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार को पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2,589 नए मामलों की पुष्टि हुई। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 72,777 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 48 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,629 पर पहुँच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से शनिवार तक 50,517 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है, जिनमें से 2,143 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोविड-19 के 20,631 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य के स्वस्थ्य दर में सुधार देखने को मिला है। 1 अगस्त को यह दर 69.41% दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें : Corona : उत्तर 24 परगना में 5 दिनों में 2700 से ज्यादा मामलों की पुष्टि

शनिवार को कुल 20,065 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 9,13,465 पर पहुँच गया है। इस दिन दर्ज हुए नये मामलों में 714 मामले (कुल 22,353) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 608 (कुल 15,739), हावड़ा में 262 (कुल 8,012), दक्षिण 24 परगना में 156 (कुल 5,338) व हुगली में 97 (कुल 3,508) मामलों की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें : Corona : 24 घंटे में देश में संक्रमण के नये मामले 57 हजार के पार, 17 लाख के करीब पहुँचे कुल मामले

1 COMMENT

Leave a Reply to Corona : देश में कोरोना के मामले साढ़े 17 लाख के पार, मौत का आँकड़ा 37364 | Nayi Aawaz Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here