Corona : देश में कोरोना के मामले साढ़े 17 लाख के पार, मौत का आँकड़ा 37364

बिते 24 घंटे में जानलेवा वायरस ने और 853 लोगों को मौत हुई है

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में रोजाना वृद्धि हो रही है। रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आँकड़े के अनुसार देश में बिते 24 घंटों में 54,735 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई है। देश में नये मामलों में दर्ज हुई बढ़ोतरी ने संक्रमण के कुल मामलों को 17 लाख 50 हजार 724 अर्थात साढ़े 17 लाख के पार पहुँचा दिया है। रविवार को 51,255 लोगों के स्वस्थ हो कर घर लौटने की खुशखबरी भी मिली, जिससे इस वायरस को मात देने वालों की संख्या 11,45,629 पर पहुँच गई है। इसके साथ ही बिते 24 घंटे में जानलेवा वायरस ने और 853 लोगों को मौत की नींद सुला दी है। देश में मृतकों का कुल आँकड़ा रविवार की सुबह 8 बजे तक 37,364 था। वहीं देश में 5,67,730 सक्रिय मामले थे।

यह भी पढ़ें : Corona बंगाल : फिर टूटा संक्रमण का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 2,589 मामलों की पुष्टि

बिते 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस की जाँच के लिए कुल 4,63,172 सेम्पल की जाँच की गई। गौरतलब है कि शनिवार को देश में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे का रिकॉर्ड आँकड़े दर्ज हुए थे। शनिवार को देश में बिते 24 घंटों में 57,117 नये संक्रमितों की पुष्टि हुई थी। यह एक दिन में दर्ज हुए संक्रमितों की संख्या का रिकॉर्ड था।

देश में 2 अगस्त तक कोविड-19 के आंकड़े

3 COMMENTS

Leave a Reply to Corona के आतंक से साउथ कोरिया के लोगों ने कर लिया अरबों रुपये का नुकसान | Nayi Aawaz Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here