Corona : देश में पहली बार 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौत, संक्रमण का आंकड़ा 22 लाख के पार

बीते 24 घंटे में 62,064 नये मामलों की पुष्टि, 54,859 हुए स्वस्थ

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार और इसके खतरे दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार देश में पहली बार 24 घंटे में 1007 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसके साथ ही भारत में इस जानलेवा वायरस से मरने वालों की संख्या 44,386 पर पहुँच गया है। वहीं संक्रमण के नये मामलों ने एक बार फिर 60 हजार का आँकड़ा पार कर दिया। बीते 24 घंटे में संक्रमण के 62,064 नये मामलों के साथ कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 22 लाख 15 हजार 74 (22,15,074) पर पहुँच गई है।

यह भी पढ़ें : Corona : West Bengal में संक्रमण के मामले साढ़े 95 हजार के पार

हालांकि मामलों के बढ़ने के साथ ही लोगों के स्वस्थ होने की संख्या में भी इजाफा दर्ज हो रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 54,859 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद यहाँ लोगों के स्वस्थ होने का आँकड़ा 15,35,743 पर पहुँच गया है। वहीं सोमवार को स्वस्थ दर 69.33% दर्ज हुआ था। 10 अगस्त तक देश में सक्रिय मामलों की संख्या 6,34,945 बताई गई थी।

देश में कोरोना के आँकड़ों पर एक नजर