West Bengal : CM आवास के पास चली गोली, क्लिक कर जानें पूरा मामला

प्रतीकात्मक फोटो

कोलकाता : गुरुवार की सुबह कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के आवास के निकट एक बड़ी घटना घटी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दिन CM आवास के निकट गोली चलने से हंगामा मच गया। इस घटना में 1 पुलिसकर्मी घायल हो गया। उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस कियोस्क में दिनेश कर्मकार नामक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी थी। गुरुवार की सुबह अचानक सभी ने गोली की आवाज सुनी। तभी आसपास तैनात पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुँचे तो देखा दिनेश लहुलूहान अवस्था में जमीन पर पड़ा है।

सूत्रों की मानें तो उक्त पुलिस कर्मी की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। यह घटना कैसे घटी, इसकी जाँच की जा रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि ड्यूटी बदलने के दौरान हथियारों से मैगजीन निकालने के बाद उसे सहयोगी को सौंपा जाता है। आशंका जतायी जा रही है कि इसी दौरान यह हादसा हुआ है। हालांकि जब तक मामले की जाँच पूरी नहीं होती है तब तक पुख्ता तौर पर कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

यहाँ भी पढ़ें : Kolkata : Beleghata में मकान का हिस्सा गिरा, 1 की मौत

1 COMMENT

Leave a Reply to Kolkata के पूर्व डिप्टी मेयर व उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव | Nayi Aawaz Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here