लाखों की ऑनलाइन ठगी में फिर सामने आया जामाताड़ा गैंग! 2 गिरफ्तार

अभियुक्त संजीव कुमार सिंह

कोलकाता : महानगर में एक बार फिर लाखों की ऑनलाइन ठगी के पीछे जामताड़ा गैंग का हाथ सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। घटना कोलकाता के श्यामपुकुर इलाके की बतायी गयी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्तों के नाम संजीव कुमार सिंह एवं बिदेश रखित है। दोनों ही जामताड़ा के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक रूमा मजुमदार नामक महिला ने गत 17 जुलाई को पुलिस में शिकायत दर्ज करायी थी। महिला का आरोप था कि अभियुक्तों ने महिला को फोन किया था। उन्होंने अपने आप को बैंक का ही अधिकारी बताकर महिला से किसी तरह उसके कार्ड की सारी जानकारी ले ली। इसके बाद विभिन्न मोबाइल बैंकिंग ऐप की मदद से अभियुक्तों ने महिला के अकाउंट से 4.63 लाख रुपये निकाल लिये।

अभियुक्त बिदेश रखित

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और जामताड़ा का कनेक्शन सामने आया। इसके बाद बीएसएफ/डीडी की टीम ने बुधवार रात तलाशी अभियान चलाकर दोनों अभियुक्तों को जामताड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे कार्यों के लिए इन अभियुक्तों को कमिशन बेसिस पर रखा गया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों की जाँच कर मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुट गयी है। अभियुक्तों को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here