बंगाल : 24 घंटे में Corona संक्रमण के रिकॉर्ड 2739 मामलों की पुष्टि, कुल आंकड़ा साढ़े 75 हजार के पार

24 घंटे में 49 और ने गंवाई जान, 2,213 लोग हुए स्वस्थ

कोलकाता : पश्‍चिम बंगाल (West Bengal) में कोरोना (Corona) का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 2,739 नए मामलों की पुष्टि हुई। यह आंकड़ा 24 घंटे में दर्ज हुए मामलों का रिकॉर्ड है। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 75,516 पर पहुँच गए हैं। इस दिन 49 और लोगों के कोरोना संक्रमण से मारे जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद राज्य में अब तक इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,678 पर पहुँच गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी किए गए बुलेटिन से उक्त जानकारी मिली है। बुलेटिन के अनुसार राज्य के विभिन्न अस्पतालों से रविवार तक 52,730 लोगों को छुट्टी मिल चुकी है, जिनमें से 2,213 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोविड-19 के 21,108 मरीजों का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। राज्य के स्वस्थ्य दर में सुधार देखने को मिला है। 2 अगस्त को यह दर 69.83% दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में कोरोना के मामले साढ़े 17 लाख के पार, मौत का आँकड़ा 37364

शनिवार को कुल 21,072 सेम्पल की टेस्टिंग हुई, जिसके बाद राज्य में टेस्टिंग का कुल आँकड़ा 9,34,537 पर पहुँच गया है। इस दिन दर्ज हुए नये मामलों में 709 मामले (कुल 23,062) केवल कोलकाता में दर्ज हुए हैं। वहीं उत्तर 24 परगना में 586 (कुल 16,325), हावड़ा में 245 (कुल 8,257), दक्षिण 24 परगना में 147 (कुल 5,485) व हुगली में 77 (कुल 3,585) मामलों की पुष्टि हुई है।

पश्चिम बंगाल के जिलों में कोरोना के आंकड़े पर एक नजर

1 COMMENT

Leave a Reply to Corona : देश में संक्रमण के मामले 18 लाख के पार | Nayi Aawaz Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here