कोविड-19 के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए सिनी ने किया वीडियो लॉन्च

कोलकाता :  एनजीओ सिनी ने व्हाइट रिबन एलायंस वेस्ट बंगाल के राज्य सचिवालय के रूप में गर्भावस्था के दौरान कोविड-19 से लड़ने और महिलाओं के बीच जागरुकता फैलाने के लिए एक वीडियो श्रृंखला लॉन्च की है। सिनी ने पश्चिम बंगाल राज्य में लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा और लॉकडाउन का प्रभाव सहित मातृ एवं बाल स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जमीनी हकीकत को समझने के लिए एक ऑनलाइन सर्वेक्षण भी शुरू किया है। व्हाइट रिबन एलायंस पश्चिम बंगाल सचिवालय सिनी (चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट) एनजीओ द्वारा इस महामारी से लड़ने के लिए स्वच्छता, सुरक्षा, प्री-पोस्ट प्रेग्नेंसी हेल्थकेयर के महत्व और सामाजिक भेद के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए एक वीडियो श्रृंखला बनाया गया है।

व्हाइट रिबन एलायंस (डब्ल्यूआरए) दुनिया की सबसे बड़ी वैयक्तिक संगोष्ठी व्यक्तियों और संगठनों की है, जो स्वेच्छा से और स्वतंत्र रूप से बच्चे की डिलीवरी और अन्य सामाजिक कारणों के महत्वपूर्ण चरण के दौरान माताओं के जीवन को बचाने के लिए कार्य करते हैं। डब्ल्यूआरए पश्चिम बंगाल ने भारत की ओर से कई बार संयुक्त राष्ट्र में प्रतिनिधित्व किया है। सिनी पश्चिम बंगाल में व्हाइट रिबन एलायंस (डब्ल्यूआरए) के सचिवालय के रूप में कार्य  करता है।

सुजॉय रॉय, स्टेट हेड, डब्ल्यूआरए पश्चिम बंगाल सचिवालय, सिनी ने कहा, “वीडियो हमें महिलाओं में जागरुकता फैलाने और उनके बीच कोविड-19 के डर को दूर करने में मदद करेगा साथ ही सर्वेक्षण हमें निर्णयकर्ताओं को सूचित कर उचित स्वास्थ्य सेवा समय पर प्रदान करने में मदद करेगा। हम राज्य भर में मां और बच्चे की बेहतरी के लिए काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। पहल युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करेगी। इससे टीम को समस्या की जड़ों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here