श्रद्धा कपूर ने तीन भाषाओं में नोट लिख अपने फैंस को कहा धन्यवाद

मुंबई : श्रद्धा कपूर ने हाल ही में 50 मिलियन फॉलोवर्स का आंकड़ा पार किया है। अपने प्रशंसकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद देने के लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर तीन भाषाओं मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में लिखा नोट शेयर किया है। अभिनेत्री ने लिखा है कि मेरे सभी प्यारे, फैन क्लब, और शुभचिंतक। मैंने सभी वीडियो और पोस्ट देखे हैं जिन्हें आपने बहुत प्यार से बनाया है। मैं बहुत खुशी महसूस कर रही हूं। मैं आप सभी की वजह से यहाँ हूँ। मैं आपको खुशी और शांति के साथ-साथ बहुत सारी शुभकामनाएं देती हूं्। कृपया अपना अच्छे से ख्याल रखें, दयालुता फैलाएं और चमकते रहें।

बता दें कि फिल्म उद्योग में कुछ ही सेलेब्रिटी ऐसे हैं जिन्होंने 50 मिलियन का आँकड़ा पार किया है। श्रद्धा का उक्त पोस्ट उनकी खुशी को साफ-साफ जाहिर कर रहा है। वहीं बात अगर वर्कफ्रंट के बारे में की जाये तो श्रद्धा कपूर जल्द रणबीर कपूर के साथ लव रंजन के निर्देशन में बनी अगली फिल्म में नज़र आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here