सुशांत की आत्मा की शांति के लिए कंगना ने जलाया कैंडल

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की घटना को 1 महीने से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन अभी भी उनके फैंस व चाहने वाले इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के कई सितारें भी शामिल हैं। सुशांत की आत्महत्या मामले के लिए सीबीआई जाँच की माँग भी लगातार उनके फैंस कर रहें हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने तो सुशांत की मौत को एक साजिश तक बताया था। इस बीच वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने लोगों से यह गुजारिश की थी कि वे सुशांत सिंह राजपूत के लिए दिया जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दें। इस मुहिम में सुशांत के फैंस के साथ बॉलीवुड के कई सितारें भी शामिल हो चुके हैं। अब कंगना ने सुशांत को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए कैंडल जलाया। उन्होंने इसकी एक तस्वीर भी अपने सोशल साइट पर साझा की है। बता दें कि इससे पहले सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड ने भी सुशांत के नाम का दीया जलाया था और उन्हें भगवान का बेटा बताया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here