AAP नेता पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप, भाजपा ने की शिकायत दर्ज

Rajendra Pal Gautam

Delhi News: दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ में शामिल होने के मामले में भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के अंदर राजेंद्र पाल गौतम को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘हिन्दू विरोधी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री ने जो हजारों लोगों के मध्य हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया, वो क्षमा योग्य नहीं है। क्या किसी भी धर्म के प्रति ऐसे जहर उगलने की इजाजत आप के मंत्रियों को है? अरविंद केजरीवाल अगर जरा भी शर्म बची है तो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करो।’ उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति को तो आम आदमी पार्टी को अपने राजनीतिक दल में भी नहीं रखना चाहिए।

वहीं दिल्ली से भाजपा लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के डबल स्टैंडर्ड पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि सब इंसान बराबर है और सभी जाति-धर्म के लोगों में आपसी भाईचारा होना चाहिए जबकि उन्हीं की सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम धर्मों को आपस में लड़ाने की साजिश कर रहे हैं। तिवारी ने केजरीवाल से तुरंत अपने मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पद पर रहने का अधिकार नहीं है।

बीजेपी ने दर्ज की शिकायत

गौरतलब है कि राजेंद्र पाल गौतम उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां कथित तौर पर बौद्ध धर्म अपनाने वाले लोगों ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लिया था। इतना ही नहीं इस मामले में भाजपा ने राजेन्द्र पाल गौतम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। AAP के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के खिलाफ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली डीसीपी दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करके भावनाएं आहत की हैं।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here