Corona : 24 घंटे में करीब 50,000 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार

1
110

नयी दिल्ली : देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। नये संक्रमण के मामलों में रोजोना हो रहा इजाफा इस बात का सबूत भी है। सोमवार की सुबह 8 बजे केन्द्रीय स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आँकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के करीब 50,000 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या का आँकड़ा 14 लाख को पार कर गया है। रविवार को 49,931 नये मामले आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की कुल संख्या 14,35,453 है। देश में सोमवार की सुबह तक 485114 सक्रिय मामले (Active Cases) हैं। 917567 लोग इस घातक वायरस को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक इस वायरस ने देश में 32771 लोगों की जीवन लीला समाप्त कर दी है।

देश के आँकड़े पर एक नजर…

केन्द्रीय स्वास्थय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट से लिया गया है

सक्रिय मामलों के अनुसार देश के टॉप (Top) 5 राज्य

  • महाराष्ट्र : 1,48,905
  • कर्नाटक : 58,425
  • तमिलनाडु : 53703
  • आन्ध्र प्रदेश : 48956
  • उत्तर प्रदेश : 23921

इन 5 राज्यों में अभी तक सबसे ज्यादा हुयी मौत

  • महाराष्ट्र : 13,656
  • दिल्ली : 3,827
  • तमिलनाडु : 3,494
  • गुजरात : 2,326
  • कर्नाटक : 1,878

इसे भी पढ़ें : Corona : बंगाल में 2,341 नये मामले, 40 की मौत

Advertisement