Bappi Lahiri Death: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)का निधन हो गया है। बुधवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 साल थी।

Bappi Lahiri

मुंबई: प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्ट बप्पी लहरी (Bappi Lahiri)का निधन हो गया है। बुधवार तड़के मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र करीब 69 साल थी।

जानकारी के मुताबिक बप्पी दा का निधन कई स्वास्थ्य कारणों की वजह से हुआ है। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार 14 फरवरी को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। घर आने के बाद मंगलवार को फिर उनकी सेहत में गिरावट आई।

उनकी बिगड़ती हालत देख परिवार ने डॉक्टर को घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और बीती रात (15 फरवरी) को obstructive sleep apnea से उनका निधन हो गया।

गुरुवार को होगा अंतिम संस्कार

गायक बप्पी लाहिड़ी का अंतिम संस्कार गुरुवार को जुहू के पवन हंस श्माशान घाट में होगा। प्रसिद्ध गायक बप्पी लाहिड़ी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने 69 साल के शानदार सफर में बप्पी दा ने हजारों क्लासिक्स बॉलीवुड को दिए हैं। उनके निधन से समूचा देश स्तब्ध है। प्रशंसक और फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमे में है। उनके पुत्र बप्पा लाहिड़ी के गुरुवार दोपहर दो बजे तक अमेरिका से मुंबई पहुंचने की संभावना है। दा के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी और दो बच्चे बप्पा और रेमा हैं।

बप्पी लाहिड़ी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘डिस्को डांसर’, ‘चलते चलते’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ था जो साल 2020 में आई फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था।

बप्पी दा आखिरी बार सलमान खान के साथ रियलिटी शो बिग बॉस-15 में वह अपने पोते स्वास्तिक के गाने ‘बच्चा पार्टी’ को प्रमोट करने के लिए आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here