Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता व अभिनेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन

टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट का गोवा में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Sonali Phogat

कोलकाता: टिकटॉक स्टार और भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का गोवा में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनकी उम्र 42 वर्ष थी। जानकारी के अनुसार वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा में शूटिंग के सिलसिले से गई थी। फोगाट ने कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। मौत के कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है।

इस वीडियो में वो बॉलीवुड के गाने ‘रुख से जरा नकाब हटा दो’ पर रील बनाती और एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में सोनाली खुशी से दौड़ती भी नजर आ रही हैं। वहीं इस आउटफिट में उन्होंने कुछ फोटोज भी शेयर किए थे। सोशल मीडिया यूजर्स अब उनके इस पोस्ट पर हैरानी जता रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हुए कमेंट बॉक्स में श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।

बता दें कि सोनाली फोगाट ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। फिर 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

सोनाली पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी थी। उन्होंने साल 2019 में फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में काम किया था। यह उनकी पहली फिल्म थी।

नेता होने के अलावा ये टिक-टॉक स्टार रह चुकी हैं। इतना ही नहीं ये बिग बॉस-14 में भी नजर आ चुकीं है। सोनाली फोगाट के साथ कई सारे विवाद भी जुड़े रहे हैं।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सोनाली के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है कि भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here