UP Election: कांग्रेस ने जारी की 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा आज 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की गई है। लिस्ट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस ने पूनम पंडित समेत 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है।

Poonam Pandit Congress

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 41 सीटों पर घोषित प्रत्याशियों में कांग्रेस ने पूनम पंडित समेत 16 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले पार्टी ने 125 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी जिसमें 50 महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया था।

कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय द्वारा जारी सूची में कैराना से हाजी एखलाफ,थाना भवन से सत्यश्याम सैनी, सहारनपुर नगर से सुखबिंदर कौर, शामली से मोहम्मद अयूब जंग, बुढ़ाना से देवेन्द्र कश्यप,चरथावल से डा.याशमीन राना और पुरकाजी सुरक्षित सीट से दीपक कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

इसी प्रकार मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, बेल्लारी से कल्पना सिंह, खतौली से गौरव भाटी, ठाकुरद्वारा से सलमा अगहा अंसारी, चंदौसी सुरक्षित से मिथिलेश,सिवालखास से जगदीश शर्मा, मीरापुर से मौलाना जमील काशमी और सरधना से सैय्यद रैनुद्दीन को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

वहीं मेरठ कैंट से अवनीश काजला,मेरठ से रंजन शर्मा,मेरठ दक्षिण से नफीस सैफी,बरूत से राहुल कश्यप,बागपत से अनिल देव त्यागी,साहिबाबाद से संगीता त्यागी,मोदी नगर से नीरज कुमार प्रजापति,धौलाना से अरविन्द शर्मा और हापुड़ से भावना वाल्मीकि को टिकट दिया गया है।

इसी तरह सिकन्दराबाद से सलीम अख्तर,बुलंदशहर से सुशील चौधरी,स्याना से पूनम पंडित,अनूप शहर से चौधरी गजेन्द्र,डिबाई से सुनीता शर्मा,शिकारपुर से जियाउर रहमान,खुर्जा सुरक्षित सीट से तुक्कीमल खटिक, खैर सुरक्षित से मोनिका सूर्यवंशी,छर्रा से अखिलेश शर्मा और इगलास सुरक्षित से प्रीति धनगर को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

इसके अलावा छाठा से पूनम देवी,मांट से सुमन चौधरी,आगरा कैंट से सिकंदर वाल्मीकि,फतेहपुर सीकरी से हेमंत चाहर,नवाबगंज से ऊषा गंगवार,कटरा मुन्ना सिंह और अकबरपुर से प्रियंका जायसवाल को कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here