Corona Update: भारत में अब काबू में आ रहा कोरोना

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल 30,757 नए मरीज मिले हैं।

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब धीरे-धीरे कमजोर हो रही है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल 30,757 नए मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 67 हजार 538 है। वहीं 541 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 19 लाख , 10 हजार, 984 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.03 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 लाख, 32 हजार 918 तक पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 11 लाख 79 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़ 55 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh: शादी समारोह के दौरान कुएं का सलैब टूटने से 13 की मौत, 4-4 लाख के मुआवजे का ऐलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here