Corona Virus Update: कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 19 लाख , 77 हजार, 238 हो गई है।

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस की रफ्तार अब देश में धीरे-धीरे कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना के कुल 25,920 नए मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 66,254 है। वहीं 492 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 19 लाख , 77 हजार, 238 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.12 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2 लाख, 92 हजार 092 तक पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 2.07 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 12 लाख 54 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़ 68 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here