Covid -19 West Bengal : कोलकाता के अलावा ये 4 जिले हैं प्रशासन के लिए चिंता का विषय

कोमल सांतोरिया

कोलकाता : कोरोना (Corona) नामक वायरस कभी पूरे विश्व में इस तरह आतंक मचायेगा, इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की थी। जीवन पटरी पर वापस कब लौटेगी, सभी के जहन में बस यही बात चल रही है। पूरे भारत में कोरोना तेज गति से पैर पसार रहा है। लक्षण हो या न हो, बुढ़े, बच्चे, युवा सभी इस कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बंगाल (West Bengal) भी इस मामले में पीछे नहीं है। हर रोज यहाँ भी कोरोना के मामले बढ़ते नजर आ रहे हैं। पूरे राज्य में कोरोना के मामले में कोलकाता (Kolkata) प्रथम स्थान पर है। 9 अगस्त को सरकार द्वारा जारी किये गये आँकड़े अनुसार कोलकाता में कोरोना के 27 हजार 856 मामले सामने चुके हैं। रविवार को यहाँ 615 मामलों की पुष्टी हुई। वैसे कोलकाता के साथ ही राज्य के लगभग सभी जिलों में हर रोज कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन 4 जिले ऐसे हैं जहाँ तेज गति से कोरोना फैल रहा है। इन जिलों में उत्तर 24 परगना, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना एवं हुगली शामिल हैं। राज्य में कोरोना के मामलों को लेकर कोलकाता के बाद दूसरा स्थान उत्तर परगना का है। यहाँ कोरोना के 20 हजार 555 मामले सामने आये थे। रविवार को ही यहाँ कोरोना के 588 मामले दर्ज हुए। इसके बाद तीसरे स्थान पर हावड़ा है, जहाँ कोरोना के 9 हजार 735 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं दक्षिण 24 परगना में कोरोना के 6 हजार 994 एवं हुगली में 4 हजार 583 कोरोना के मामलों की पुष्टी हो चुकी है।

एक नजर उक्त जिलों में गत 3 दिनों के आँकड़ें पर

जिला – 9(अगस्त) – 8(अगस्त) – 7(अगस्त)
कोलकाता : 615 – 684 – 675
उत्तर 24 परगना : 588 – 653 – 573
हावड़ा : 185 – 217 – 213
दक्षिण 24 परगना : 306 – 232 – 202
हुगली : 95 – 185 – 239

एक नजर अब तक जिलों में सामने आये कोरोना के कुल मामलों पर

  • कोलकाता : 27,856
  • उत्तर 24 परगना : 20,555
  • हावड़ा : 9,735
  • दक्षिण 24 परगना : 6,994
  • हुगली : 4,583
  • मालदा : 3,058
  • दार्जिलिंग : 2,977
  • पूर्व मेदिनीपुर : 2,551
  • दक्षिण दिनाजपुर : 1,806
  • जलपाईगुड़ी : 1,779
  • पश्चिम बर्दवान : 1,663
  • नदिया : 1,643
  • पश्चिम मेदिनीपुर : 1,520
  • पूर्व बर्दवान : 1,492
  • कूचबिहार : 1,367
  • उत्तर दिनाजपुर : 1,356
  • मुर्शिदाबाद : 1,337
  • बाँकुड़ा : 1,049
  • बीरभूम : 970
  • अलीपुरदुआर : 640
  • पुरुलिया : 345
  • कलिंगपोंग : 133
  • झाड़ग्राम : 79

यह भी पढ़ें : Corona : देश में पहली बार 24 घंटे में 1000 से ज्यादा मौत, संक्रमण का आंकड़ा 22 लाख के पार

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here