Corona : देश में संक्रमण के मामले साढ़े 24 लाख के पार

24 घंटे में 1007 लोगों की मौत, 55,573 लोग हुए स्वस्थ

नयी दिल्ली : भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में दिनों दिन बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को देश में संक्रमण का कुल मामला साढ़े 24 लाख के आंकड़े को पार कर गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आँकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 64,553 नये मामलों की पुष्टि हुई है। इन नये मामलों के साथ ही देश में संक्रमण का कुल आंकड़ा 24,61,190 पर पहुँच गया है।

West Bengal : Corona का कहर जारी, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड नये मामले

प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में शुक्रवार की सुबह तक सक्रिय मामलों की संख्या 6,61,595 दर्ज हुई है। वहीं अभी तक देश में इस जानलेवा वायरस की वजह से 48,040 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 1007 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है।

Corona मरीजों के लिए प्रशासन की एक और अनोखी पहल

संक्रमण के प्रसार के साथ ही देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ होने वालों के आंकड़े में भी दिनों दिन बढोतरी दर्ज हो रही है। शुक्रवार की सुबह तक देश में 17,51,555 लोग स्वस्थ हो चुके थे, जिनमें से 55,573 लोग केवल बीते 24 घंटे में स्वस्थ हुए हैं।

देश में संक्रमण के आंकड़ों पर एक नजर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here