West Bengal : CM पर दिलीप घोष का पलटवार, जानें क्या कहा…

दिलीप घोष, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पश्चिम बंगाल

कोलकाता : JEE और NEET की परीक्षा स्थगित करने के लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) लगातार केन्द्र सरकार पर निशाना साध रहीं हैं। अब इस मामले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष (Dilip Ghosh) ने मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया है। सूत्रों के मुताबिक दिलीप घोष ने कहा है कि मुख्यमंत्री ने कोरोना को राजनैतिक महामारी में तब्दील कर दिया है। सभी राज्य के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बंगाल के विद्यार्थी अगर इसमें शामिल नहीं होंगे तो उनका ही नुकसान होगा। अभिभावकों को भी इस बारे में सोचना चाहिये और केन्द्र की बात माननी चाहिये।

आवश्यक है कि छात्र आगे आयें वरना उनके भविष्य पर इसका असर पड़ेगा। विद्यार्थियों को सकुशल परीक्षा केन्द्र तक पहुँचाने की जिम्मेदारी राज्य की है लेकिन इस बारे में सोचने की जगह मुख्यमंत्री राजनीति करने में व्यस्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) में रहने वाले गणतंत्र व स्वाधीनता भूल गये हैं। बंगाल की संस्कृति खत्म होने के कगार पर है। उसके पुनरुद्धार की कोशिश की जा रही है। 2021 में जनता खुद ही इसका जवाब देगी।

यह भी पढ़ें : West Bengal : अक्टूबर महीने में कुछ परीक्षाएँ लेने पर राज्य सरकार कर रही विचार – ममता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here