Breaking News : M. S. Dhoni ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

एम. एस. धोनी

नयी दिल्ली : 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबे क्रिकेट प्रशंसकों के लिए शनिवार की शाम एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्‍लेबाज व भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान M. S. Dhoni (एम.एस. धोनी) ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। उन्होंने अपने करियर के शुरुआत लेकर अभी तक के बेस्ट प्रदर्शनों का एक वीडियो सोशल मीडिया साइट Instagram (इंस्टाग्राम) पर साझा किया। इसके साथ उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए लिखा, अभी तक आपसे मिले प्यार व समर्थन के लिए धन्यवाद। मुझे आज शाम 7ः29 बजे से रिटायर्ड समझा जाए।

उनका यह मैसेज जंगल की आग की तरह चंद मिनटों में फैल गया। उनके प्रशंसकों ने उन्हें लगातार मैसेज करना जारी रखा है। कुछ मैसेज पर धोनी ने रिप्लाई भी दिया है।

एम. एस. धोनी (फाइल फोटो)

गौरतलब है कि पिछले साल इंग्‍लैंड में हुए वर्ल्‍ड कप में न्‍यूजीलैंड के हाथों सेमीफाइनल में मिली हार के बाद से ही धोनी क्रिकेट से दूर थे। उन्‍होंने उस दौरान घरेलू मैच भी नहीं खेले थे और आर्मी के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे।

आईपीएल खेलते रहेंगे
एम. एस. धोनी ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा है मगर वे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (सीएसके) के सीईओ ने कहा था कि धोनी आईपीएल 2020 और 2021 आईपीएल खेलते रहेंगे और जहां तक होगा 2022 में भी नजर आएंगे।

Instagram पर धोनी का संदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here