Independence Day : कोलकाता समेत पूरे बंगाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

फाइल फोटो

कोलकाता : 74वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को देखते हुए कोलकाता समेत पूरे बंगाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों सें सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। इस बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए सुरक्षा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोलकाता के प्रवेश और निकासी बिंदुओं पर पहरेदारी बढ़ा दी गयी है। रेड रोड पर जहाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया जायेगा, वहां तकरीबन 3 वॉच टावर लगाये गये हैं।

इसके साथ ही सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। क्विक रिस्पांस टीम, हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वायड वैन और कॉम्बेट फोर्स के जवान रेड रोड के निकट तैनात रहेंगे। इतना ही नहीं ड्रोन की मदद से भी गतिविधियों पर पुलिस नजर रखेगी।इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन्स का पालन हो, इस बात का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। सभी पुलिस कर्मी मास्क पहने रहेंगे। सेनिटाइजेशन का भी ख्याल रखा जायेगा।

इसके अलावा महानगर के सभी होटलों व अन्य ठहरने वाले स्थानों पर भी पुलिस की नजर है। शहर में आने-जाने वाले वाहनों की भी जाँच की जायेगी।

यह भी पढ़ें : West Bengal : आज Corona ने तोड़ डाले पिछले सारे रिकॉर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here