कल से 5 दिनों के लिए बंद खिदिरपुर फ्लाईओवर

जरूरी मरम्मत कार्य को लेकर शुक्रवार रात 10 बजे से खिदिरपुर फ्लाईओवर को 5 दिनों के लिए बंदा किया जा रहा है।

0
105
Khidirpore Flyover

कोलकाता: जरूरी मरम्मत कार्य को लेकर शुक्रवार रात 10 बजे से खिदिरपुर फ्लाईओवर को 5 दिनों के लिए बंदा किया जा रहा है। यह जानकारी कोलकाता पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। फ्लाईओवर को 1 फरवरी सुबह 5 बजे से खोल दिया जाएगा। इन पांच दिनों के लिए वाहनों को ओल्ड स्टील ब्रिज, सीजीआर रोड और खिदिरपुर क्रासिंग से होकर गुजरना होगा।

ज्ञात हो कि माझेरहाट ब्रिज हादसे के बाद से शहर के तमाम फ्लाईओवरों का नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण जारी है।

Advertisement