Kolkata : टैक्सी की डिक्की से महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहे थे अभियुक्त!

कोलकाता : टैक्सी की डिक्की से सब्जियों के बीच एक महिला का शव बरामद किये जाने से महानगर में सनसनी का माहौल है। शुक्रवार तड़के चौभागा बस स्टैण्ड के निकट टैक्सी से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह चौभागा बस स्टैण्ड के निकट चालक समेत एक टैक्सी में 4 लोग जा रहे थे। इसमें एक महिला भी शामिल थी। उस वक्त प्रगति मैदान थाने की पुलिस का रूटीन तलाशी अभियान चल रहा था। उसी वक्त पुलिस ने टैक्सी को रोका और चालक से डिक्की खोलने को कहा। जानकारी के मुताबिक गाड़ी मे मौजूद लोगों ने डिक्की खोलने में आनाकानी की। उन्होंने पुलिस को बताया कि डिक्की में सब्जी है। इससे पुलिस को थोड़ा शक हुआ और पुलिस ने चालक को टैक्सी को साइड में लगाने को कहा। जब डिक्की खुली तो पुलिस के भी होश उड़ गये। सब्जी के बीच में पुलिस को एक महिला का सिर नजर आया। इसके पश्चात पुलिस ने चालक समेत 3 यात्रियों को हिरासत में लिया।

जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि टैक्सी में मौजूद महिला का नाम मलिना मंडल है। उसके साथ उसका पति और एक रिश्तेदार भी टैक्सी में मौजूद था। जाँच में पुलिस को पता चला कि मृतका का नाम सुजामनि गायेन है और वह मलिना की बड़ी बेटी की सास थी।

जानकारी के अनुसार पूछताछ में मलिना एवं उसके पति ने पुलिस को बताया कि उनकी बड़ी बेटी की शादी सुजामनि के बेटे से हुयी थी। सुजामनि रोज उसकी बेटी पर अत्याचार करती थी। इसी का बदला लेने के लिए उन लोगों ने सुजामनि की हत्या कर दी। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि पहले किसी भारी चीज से वार और फिर स्वांस रोध कर उसकी हत्या की गयी और इसके बाद अभियुक्त शव को छिपाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

यह भी पढ़ें : West Bengal : Corona का कहर जारी, 24 घंटे में आए रिकॉर्ड नये मामले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here