क्या बंगाल की राजनीति में फिर से सक्रिय होंगे शोभन चटर्जी?

शोभन चटर्जी

कोलकाता : पिछले एक साल से राजनीति में रह कर भी राजनीति से दूर रहने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर व मंत्री शोभन चटर्जी क्या फिर से राज्य की राजनीति में सक्रिय होने जा रहे हैं? क्या शोभन पश्चिम बंगाल में साल 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की रणनीति का हिस्सा बनेंगे? एक बार फिर इन सवालों ने राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

एक वक्त था जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे भरोसेमंद मेयर व मंत्री के हिसाब से शोभन, बंगाल की राजनीति में बेहद सक्रिय थे। हालांकि गत वर्ष ही तृणमूल छोड़ शोभन एवं उनकी दोस्त बैशाखी बंधोपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद से शोभन जैसे राजनीति से गायब से हो गए थे लेकिन लगता है एक बार फिर अब वे सक्रिय होने वाले हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी की माने तो 2021 में बंगाल के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन के लिए दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ होने वाली भाजपा की बैठक में शामिल होने के लिए शोभन दिल्ली जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक इस बाबत दिल्ली से शोभन को बुलावा भी भेजा गया है। शोभन ओर बैशाखी दोनों से ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की इस मामले में काफी देर बात होने की भी खबर सामने आ रही है। अगर ऐसा होता है तो शोभन को फिर से राज्य की राजनीति का हिस्सा बनते हुए देखा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here