Atal Setu: PM मोदी ने किया देश के सबसे लंबे पुल का उद्घाटन, कई विकास परियोजनाओं की भी दी सौगात

pm-modi-atal-setu

Atal Setu Inauguration : पीएम मोदी ( PM Modi) ने महाराष्ट्र में अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Setu) का उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दोनों डिप्टी सीएम अजित पवार और देवेंद्र फड़नवीस के साथ ही राज्यपाल रमेश बैस भी मौजूद रहे। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की कुल लागत से निर्मित 21.8 किमी लंबे मुंबई ट्रांसहार्बर लिंक (MTHL) को  ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी- न्हावा शेवा अटल सेतु’ नाम दिया गया है। 

पीएम मोदी ने किया रोड शो

इसके बाद पीएम मोदी नवीं मुंबई पहुंचे। यहां उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस और अजीत पवार के साथ रोड़ शो किया। रोड़ शो के दौरान उन्होंने वहां एकत्रित भीड़ का आभार जताया। रोड़ शो के बाद पीएम ने नवी मुंबई में 12,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की भी रखी आधारशिला

पीएम नरेंद्र मोदी इसके बाद नवी मुंबई पहुंचे। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पहले लोगों का उद्घाटन किया। साथ ही ईस्टर्न फ्रीवे के ऑरेंज गेट को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली भूमिगत सड़क सुरंग की आधारशिला रखने और अन्य कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। इनमें उरण रेलवे स्टेशन से खारकोपर तक चलने वाली ईएमयू ट्रेन नमो महिला सशक्तीकरण अभियान का शुभारंभ शामिल है।

ये संकल्प से सिद्धि का प्रमाण- पीएम मोदी

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन मुंबई और महाराष्ट्र के साथ ही विकसित भारत के संकल्प के लिए ऐतिहासिक है। आज दुनिया के सबसे बड़े पुल में से एक अटल सेतु देश को मिला है। आज का ये कार्यक्रम संकल्प से सिद्धि का प्रमाण है। अटल सेतु भारत का सबसे लंबा पुल है और देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है। यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज़ कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।  इसके जरिए मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

अटल सेतु की विशेषताएं

21.8 किमी लंबा है अटल सेतु

17,840 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है

2016 के दिसंबर माह में रखी थी आधारशिला

16.5 किमी समुद्र पर तो 5.5 किमी जमीन पर बना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here