Punjab Election: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवारों के नाम

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम हैं।

Punjab Bjp

नई दिल्ली: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election) के लिये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 27 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले भाजपा ने 35 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। कुल मिलाकर पार्टी ने अपने 62 उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा कर दी है।

पंजाब विधान सभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के तहत भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल (ढ़ींढसा) मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा (Bhartiya Janta Party) 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल (ढींढसा) के उम्मीदवार होंगे।

भाजपा (BJP) केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप प्रदान किया है। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की। उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं-

भोआ (एससी)-सीमा कुमारी, गुरदासपुर-परमिंदर सिंह गिल, बटाला-फतेह सिंह बाजवा, डेरा बाबा नानक- कुलदीप सिंह कहलाओन, मजीठा- प्रदीप सिंह भुल्लर, अमतृसर पश्चिम (एससी)- कुमार अमित वाल्मिकि, अटारी (एससी)-बलविदंर कौर, फगवाड़ा (एससी)- विजय सांपला, शाहकोट-नरिंदर पाल सिंह चंडी, करतारपुर (एससी)- सुरिन्दर महे, जालंधर कैंट- सरबजीत सिंह मक्कड़, आनंदपुर साहिब- डॉ परमिंदर शर्मा, रूपनगर- इकबाल सिंह लालपुरा, चमकौर साहिब (एससी)- दर्शन सिंह शिवजोत, एसएएस नगर- संजीव वशिष्ठ, समराला-रंजीत सिंह गहलेवाल, लुधियाना उत्तर- प्रवीण बंसल, मोगा-डॉ हरजोत कमल मोगा, गुरु हर सहाय- गुरपरवेज सिंह संधू, बलुआना (एससी), वंदना सागवान, लाम्बी- राकेश ढ़ींगरा, मौर- दयाल सिंह सोढ़ी, बरनाला-धीरज कुमार, धुरी-रनदीप सिंह देओल, नाभा (एससी)- गुरप्रीत सिंह शाहपुर, राजपुरा-जगदीश कुमार जग्गा और घनौर से विकास शर्मा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here