Punjab Election: 14 फरवरी को पंजाब जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर जा रहे हैं और वहां वे जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को पंजाब दौरे पर जा रहे हैं और वहां वे जालंधर में रैली को संबोधित करेंगे।

ज्ञात हो कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 5 जनवरी को पंजाब आए थे लेकिन फिरोजपुर में उनका काफिला रोक लिया गया था। जिसके परिणाम स्वरूप प्रधानमंत्री रैली को संबोधित नहीं कर सके थे। उन्होंने मंगलवार को नई दिल्ली से पंजाब में एक वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। लुधियाना तथा फतेहगढ़ साहिब लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों द्वारा यह रैली आयोजित की गई थी।

भाजपा प्रत्याशियों द्वारा जगह-जगह बड़ी स्क्रीन लगाकर इस रैली का प्रसारण किया गया था। पीएम की एक रैली बुधवार को भी प्रस्तावित थी लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 फरवरी को जालंधर जा रहे हैं। भाजपा की यह पहली रैली होगी। इस रैली के माध्यम से मोदी भाजपा तथा पीएलसी कार्यकर्ताओं को चुनावी जीत का मंत्र देंगे। पार्टी के पंजाब प्रदेश महासचिव सुभाष शर्मा का कहना है कि गुरुवार तक इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here