रसोइये की संदिग्ध मौत, स्वामी गिरफ्तार

रामकृष्ण सेवा मिशन के एक रसोइये की रहस्यमय मौत के मामले में मिशन के महाराज स्वामी हरिमया नंदा को गिरफ्तार किया गया है।

nayiaawaz
nayiaawaz

कोलकाता: रामकृष्ण सेवा मिशन के एक रसोइये की रहस्यमय मौत के मामले में मिशन के महाराज स्वामी हरिमया नंदा को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात टेक्नोसिटी थाने की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

न्यूटाउन के नतुनपुकुर इलाका स्थित रामकृष्ण सेवा मिशन में शुक्रवार सुबह रसोइये का शव मिलने से तनाव बढ़ गया। मृतक का नाम रोहित हलदार है। खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रसोइये की हत्या की गई है।

घटना के बाद शुक्रवार को पूरे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बाद में पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। स्थानीय लोगों को स्वामी को मिशन से बाहर धकेलते देखा गया। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। लंबी पूछताछ के बाद बीती देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here