America में वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू!

वॉशिंगटन : कोरोना (Corona) महामारी से बचने के लिए पूरी दुनिया की निगाहें अब अमेरिका (America) पर टिकी हैं। दरअसल, अमेरिका में वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होने की खबरें सामने आ रही हैं। इसीलिए अब पूरी दुनिया की उम्मीदें इससे जुड़ चुकी है। यहाँ तक ट्रंप सरकार भी इस वैक्सीन पर ही अपनी नजरें गड़ाये हुए है। आपको यहाँ बता दें कि हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक भाषण में संकेत दिया था कि साल 2020 के अंत तक अमेरिका कोरोना वैक्सीन तैयार कर लेगा। इस दौरान अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना एवं फाइजर के नाम का जिक्र हुआ था। हालांकि इससे पहले वैक्सीन पर अमेरिका ने ज्यादा बातचीत नहीं की थी। अब तो अमेरिका के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि उक्त वैक्सीन का ट्रायल पहले 2 चरणों में सफल रहा था। कई स्वंयसेवकों पर इसका ट्रायल किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here