UP Election: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 30 लोगों को शामिल किया गया है।

Congress Party Flag

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है। इस सूची में कुल 30 लोगों को शामिल किया गया है। पार्टी के संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह, पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल सहित कुल 30 लोगों को स्टार प्रचारक के रूप मे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। साथ ही इस सूची मे सचिन पायलट और कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल है।

कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में यूपी के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, भूपिंदर सिंह हुड्डा, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, आरपीएन सिंह, प्रदीप जैन आदित्य, आचार्य प्रमोद कृष्णम, दीपेंदर सिंह हुड्डा, वर्षा गायकवाड़, हार्दिक पटेल, फुलो देवी नेताम, सुप्रिया श्रीनेत, इमरान प्रतापगढ़ी, धीरज गुज्जर, रोहित चौधरी और तौकीर आलम को भी यूपी में प्रचार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here