UP Election: कांग्रेस और सपा के दो प्रमुख चेहरों ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस के राकेश सचान और समाजवादी पार्टी के शिवाकांत ओझा भाजपा में शामिल हो गए हैं।

BJP Flag

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ज्वाइन कर लिया है। इनमें कांग्रेस पार्टी के राकेश सचान और समाजवादी पार्टी के शिवाकांत ओझा प्रमुख हैं।

आज केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय में राकेश सचान और शिवाकांत ओझा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस दिन समाजवादी पार्टी के शरद वीर भी भाजपा में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के लिए वोट मांगने गांव-गांव जाएंगे साधु-संत

ज्ञात हो कि राकेश सचान कांग्रेस से पहले समाजवादी पार्टी से वर्ष 1993 और 2002 में उत्तर प्रदेश की घाटमपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2009 में वह फतेहपुर लोकसभा सीट से सपा के टिकट पर ही संसद पहुंचे। वर्ष 2019 से पहले सपा-बसपा गठबंधन के कारण फतेहपुर लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई थी, जिस कारण सचान ने सपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

शिवाकांत ओझा प्रतापगढ़ की रानीगंज विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। वह अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रह चुके हैं।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here