West Bengal : भाटपाड़ा से काफी संख्या में बम बरामद होने से सनसनी

मैंने आशंका जताई थी, दीदी के निर्देश पर दुर्गापूजा से पहले भाटपाड़ा को अशांत किया जाएगा’ : भाजपा सांसद अर्जुन सिंह

भाटपाड़ा : भाटपाड़ा थाना अन्तर्गत 14 नंबर वार्ड के मानिकपीर स्थित 16 नंबर गली से काफी संख्या में बम बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बम स्क्वॉड की मदद से उक्त इलाके से 400-500 बम बरामद किये गये हैं। इतनी ज्यादा मात्रा में बम यहाँ आया कहाँ से, पुलिस इसकी जाँच कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले में मोहम्मद सरफराज नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं स्थानीय भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर ही बम यहाँ रखे गये हैं। हालांकि इतना ज्यादा बम बनाने में किसका हाथ है, इसको लेकर सांसद ने प्रश्न खड़े किये हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दुर्गापूजा के पहले भाटपाड़ा में दंगा भड़काने की कोशिश की जा रही है। हालांकि तृणमूल नेता देवज्योति घोष ने उक्त आरोपों को खारिज करते हुए अर्जुन सिंह पर ही भाटपाड़ा में दंगा फैलाने की कोशिश का आरोप लगाया।

Advertisement
     

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here