West Bengal Lockdown : अब तक 140 गिरफ्तार

फाइल फोटो

कोलकाता : शनिवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) चल रहा है। बाजार, दुकानें, परिवहन परिसेवा, ट्रेन व विमान परिसेवा सभी आज बंद हैं। सुबह से ही महानगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। पिछली बार की तरह इस बार भी कोलकाता पुलिस सभी जगह तैनात है ताकि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो।

हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर निकलते पाये गये। ऐसे लोगों के खिलाफ भी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे तक लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 6 गाड़ियाँ भी जब्त की गयी। दूसरी तरफ मास्क नहीं पहनने एवं सड़क पर थूकने के मामले में क्रमश: 129 एवं 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

यह भी पढ़ें : Covid Hospitals में दाखिले को लेकर सरकार ने की महत्वपूर्ण घोषणा, जाने यहाँ

विधाननगर से 42 गिरफ्तार

वहीं विधाननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह 12 बजे तक विधाननगर इलाके से लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 6 दो पहिया एवं 2 चार पहिया वाहन जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें : Corona : देश में संक्रमण ने फिर लगाई 60 हजार से ऊपर की छलांग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here