West Bengal Lockdown : महानगर से 671 गिरफ्तार, 32 गाड़ियाँ जब्त

लॉकडाउन के दौरान पार्क सर्कस इलाका

कोलकाता : शनिवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का असर साफ-साफ नजर आया। बाजार, दुकानें, परिवहन परिसेवा, ट्रेन व विमान परिसेवा सभी बंद रहीं। सुबह से ही महानगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। पिछली बार की तरह इस बार भी कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) पूरा ध्यान रख रही थी कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो।

धर्मतल्ला

हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर निकलते पाये गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर महानगर से 671 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 32 गाड़ियाँ भी जब्त की गयी। दूसरी तरफ मास्क नहीं पहनने एवं सड़क पर थूकने के मामले में क्रमश: 379 एवं 25 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।

गरियाहाट

यह भी पढ़ें : Corona : West Bengal में संक्रमण के मामले साढ़े 92 हजार के पार, मौत का आँकड़ा…

विधाननगर से 60 गिरफ्तार

वहीं विधाननगर पुलिस (Bidhannagar Police) से मिली जानकारी के अनुसार विधाननगर इलाके से लाॅकडाउन का उल्लंघन करने पर 60 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 7 दो पहिया एवं 7 चार पहिया वाहन जब्त किया गया।

यह भी पढ़ें : Bihar : Patna में थम नहीं रही Corona संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 534 नये मामलों की पुष्टि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here