कोलकाता : गुरुवार को राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) का असर साफ-साफ नजर आया। बाजार, दुकानें, परिवहन परिसेवा, ट्रेन व विमान परिसेवा सभी बंद रहीं। सुबह से ही महानगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। पिछली बार की तरह इस बार भी कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) पूरा ध्यान रख रही थी कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो। शुक्रवार को भी कोलकाता समेत पूरे पश्चिम बंगाल में सम्पूर्ण लॉकडाउन का पालन किया जाएगा।
![](https://www.nayiaawaz.com/wp-content/uploads/2020/08/BBD-bad-1024x683.jpg)
हालांकि इसके बाद भी कुछ लोग बिना किसी ठोस कारण के घर से बाहर निकलते पाये गये। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर महानगर से 541 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 18 गाड़ियाँ भी जब्त की गयी। दूसरी तरफ मास्क नहीं पहनने एवं सड़क पर थूकने के मामले में क्रमश: 270 एवं 36 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी। यह आँकड़ा गुरुवार सुबह से शाम 6 बजे तक का है।
यहाँ देखें लॉकडाउन के दौरान महानगर की कुछ तस्वीरें
![](https://www.nayiaawaz.com/wp-content/uploads/2020/08/Chitpur-Mg-Road-crossing-1-1024x683.jpg)
![](https://www.nayiaawaz.com/wp-content/uploads/2020/08/Esplanade-1-1024x683.jpg)
![](https://www.nayiaawaz.com/wp-content/uploads/2020/08/college-street-1024x609.jpg)
![](https://www.nayiaawaz.com/wp-content/uploads/2020/08/howrah-bridge-1-1024x683.jpg)
विधाननगर से 33 गिरफ्तार
वहीं विधाननगर पुलिस (Bidhannagar Police) से मिली जानकारी के अनुसार विधाननगर इलाके से लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 9 दो पहिया एवं 4 चार पहिया वाहन जब्त किया गया।