Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र आज से, ये 16 बिल होंगे पेश

0
106
Parliament

कोलकाताः संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र में सरकार 16 बिल पेश करने की तैयारी में है। विपक्षी दलों ने भी महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने आदि मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। सर्वदलीय बैठक में इस बात पर सहमति बनाने की कोशिश की गई है कि संसद की कार्यवाही को बाधित ना किया जाए। कांग्रेस की तरफ से भी सकारात्मक चर्चा को लेकर सहमति दी गई है।

ये बिल हो सकते हैं पास

बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक, 2022, राष्ट्रीय परिचर्या और प्रसूति विद्या आयोग विधेयक,2022, बहु-राज्यीय सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022, तटीय जल कृषि प्राधिकार संशोधन विधेयक 2022, संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 शामिल हैं। इनके अलावा संविधान (अनुसूचित जनजातियां) आदेश (तीसरा संशोधन) विधेयक 2022, निरसन और संशोधन विधेयक,2022, पुराना अनुदान विधेयक (विनियमन) 2022 जैसे बिल भी पेश किए जा सकते हैं। हालांकि इनमें बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2022 काफी मायने रखता है। इस बिल के जरिए कई पुराने कानूनों को खत्म करने की तैयारी है।

Advertisement