जल्द पर्दे पर दिखेगी प्रभास और दीपिका की जोड़ी

मुंबई : वैजयंती मूवीज़ की अगली फिल्म में सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन युवा और बेहद प्रतिभाशाली निर्देशक अश्विन नाग द्वारा किया जाएगा। इस घोषणा के बाद से तो दोनों के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गयी है। बाहुबली की रिलीज के बाद से प्रभास पैन इंडिया स्टार के रूप में सामने आए हैं। उनका स्टारडम केवल भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने मिलता है। दूसरी ओर दीपिका पादुकोण का नाम भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे पसंदीदा और सफल अभिनेत्रियों में लिया जाता है। ऐसे में इस फिल्म की घोषणा एक बेहतरीन कास्टिंग का उदाहरण है। एक ऐसा प्रोजेक्ट जिसे वैजयंती मूवीज़, निर्माता सी अश्विनी दत्त, सह-निर्माता स्वप्ना व प्रियंका दत्त और निर्देशक अश्विन नाग द्वारा संभव किया गया है।

अपनी उत्सुकता को साझा करते हुए निर्देशक नाग अश्विन ने बताया कि मैं दीपिका को यह किरदार निभाता हुआ देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह कुछ ऐसा है जिसे इससे पहले किसी मेनस्ट्रीम लीड ने नहीं किया है। यह सभी के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म की मुख्य हाइलाइट्स में से एक होगी और उनके बीच की कहानी मुझे लगता है कि आने वाले कई वर्षों तक दर्शकों के दिलों में ताज़ा रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here